CG Koriya Samvida Vacancy 2026
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' के तहत जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) में विकासखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, लेखापाल और लेखा सह MIS सहायक के विभिन्न रिक्त पदों को भरने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। CG Koriya Samvida Vacancy 2026 इन पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पूर्ण कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ भेज सकते हैं। आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026, शाम 5:00 बजे तक निश्चित की गई है। सभी आवेदन केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदकों को अपना आवेदन पत्र 'मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरिया (छ.ग.)' के कार्यालयीन पते पर प्रेषित करना होगा।
![]() |
| CG Koriya Samvida Vacancy 2026 |
Post Name
- विकासखंड परियोजना प्रबंधक
- क्षेत्रीय समन्वयक
- लेखापाल
- लेखा सह एम.आई. एस. सहायक
Number of Post
- 09
Salary
- 23,350 /- से 39,875 /-
Age
- न्यूनतम आयु 21 वर्ष से अधिकतम 35 वर्ष
Application Date
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 27-03-2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि 20-04-2026
Place
- कोरिया
Education Qualifications
विकासखंड परियोजना प्रबंधक
- स्नातकोत्तर उपाधि/द्विवर्षीय डिप्लोमा ।
- अनुभव - स्नातकोत्तर उपाधि उपरांतविकासखण्ड / क्लस्टर स्तर के प्रबंधकीय / समन्वयक पद का न्यूनतम 02 वर्ष का केन्द्र/राज्य शासन/लोकल बॉडी/गवर्मेंट एडेड संस्था (नीति आयोग के वेबसाईट में सूचीबद्ध संस्था) अंतर्गत ग्रामीण विकास/गरीबी उन्मूलन /आजीविका संबंधित क्षेत्र का प्रासंगिक कार्यानुभव
क्षेत्रीय समन्वयक
- स्नातक
- कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा/सर्टिफिकेट।
- अनुभव - स्नातक उपाधि उपरांत विकासखण्ड/क्लस्टर स्तर के प्रबंधकीय / समन्वयक पद का न्यूनतम 01
- वर्ष का केन्द्र/राज्य शासन/लोकल बॉडी / गवर्मेंट एडेड संस्था (नीति आयोग के वेबसाईट में सूचीबद्ध संस्था) अंतर्गत उन्मूलन ग्रामीण विकास/गरीबी / आजीविका संबंधित क्षेत्र का प्रासंगिक कार्यानुभव ।
लेखापाल
- वाणिज्य विषय पर स्नातक उत्तीर्ण।
- कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा
- वांछनीय योग्याता-टेली सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जावेगी।
- अनुभव-स्नातक उपरांत लेखा से संबंधित वर्षीय केंद्र/राज्य 02 शासन/लोकल बॉडी/गवन्मेट एडेड संस्था (नीति आयोग के वेबसाईट में सूचीबद्ध संस्था) अंतर्गत क्षेत्र का प्रासंगिक कार्य अनुभव।
लेखा सह एम.आई. एस. सहायक
- वाणिज्य विषय पर स्नातक उत्तीर्ण।
- कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा।
- वांछनीय योग्याता टेली सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जावेगी।
- अनुभव- स्नातक उपरांत लेखा से संबंधित 02 वर्षीय केंद्र/राज्य शासन / लोकल बॉडी/गर्वन्मेट एडेड संस्था (नीति आयोग के वेबसाईट में सूचीबद्ध संस्था) अंतर्गत क्षेत्र का प्रासंगिक कार्य अनुभव।
Selection Process
- मेरिट के आधार पर
Rules
- आवेदन की अंतिम तिथि: आवेदन 20 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे) तक केवल पंजीकृत या स्पीड पोस्ट के माध्यम से "मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरिया" के पते पर पहुँच जाने चाहिए।
- पात्रता: आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है और इसके लिए निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
- आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)।
- दस्तावेज: सभी शैक्षणिक और अनुभव प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित (Self-attested) छायाप्रति लगाना अनिवार्य है।
- पृथक आवेदन: यदि आप एक से अधिक पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन भेजना होगा।
- लिफाफे पर जानकारी: आवेदन वाले लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखना जरूरी है।
- अनुभव प्रमाण पत्र: केवल शासकीय या मान्यता प्राप्त संस्थाओं के अनुभव मान्य होंगे। निजी संस्था के अनुभव के साथ 3 महीने की पे-स्लिप या बैंक स्टेटमेंट देना होगा।
- चयन प्रक्रिया: अधिक आवेदन होने पर मेरिट के आधार पर एक पद के लिए 10 उम्मीदवारों को साक्षात्कार या कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
- विवाह संबंधी नियम: निर्धारित न्यूनतम आयु से पूर्व विवाह करने वाले या एक से अधिक जीवित पति/पत्नी रखने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।
- नियुक्ति की अवधि: यह नियुक्ति 1 वर्ष की संविदा (Contract) पर होगी, जिसे कार्य क्षमता के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

Follow Us