Type Here to Get Search Results !

कोण्डागांव स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्तियां

CG Kondagaon Atmanand School Vacancy 2026

जिला कोण्डागांव (छत्तीसगढ़) द्वारा संविदा भर्ती के लिए आवेदन जारी किया गया है। CG Kondagaon Atmanand School Vacancy 2026 जिसमें जिले के 9 प्रमुख सेजेस विद्यालयों (माकड़ी, केशकाल, विश्रामपुरी, फरसगांव, महात्मा गांधी वार्ड, जामकोट पारा कोण्डागांव, कोनगुड़, लंजोड़ा एवं बांसकोट) के सफल संचालन हेतु शिक्षकीय संवर्ग के संविदा पद स्वीकृत किए गए हैं जिसके लिए चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है। आवेदन पत्र जमा करने का दिनांक 29/05/2026 से दिनांक 12/06/2026 तक कार्यालयीन दिवस सायं 05:30 बजे तक होगी इच्छुक उम्मीदवार दिनांक12/06/2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी नीचे दी गई है ।

CG Kondagaon Atmanand School Vacancy 2026
CG Kondagaon Atmanand School Vacancy 2026 

Post Name 

  • सहायक शिक्षक
  • सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला


Number of Post 

  • 13


Salary 

  • 22,400/- से 23,300/-


Age

  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष से अधिकतम 35 वर्ष 


Application Date 

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 29-05-2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 12-06-2026


Place

  • कोण्डागाँव


Education Qualifications 

सहायक शिक्षक

  • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंको के साथ अंग्रेजी माध्यम से संबंधित विषय में उच्चतर माध्यमिक परीक्षा अथवा डी.एड या डी. एल एड या बी.एल.एड. परीक्षा उत्तीर्ण अनिवार्य।
  • सम्पूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से अर्हताधारी अभ्यर्थी ही आवेदन हेतु पात्र होगे।
  • टीईटी. प्राथमिक स्तर पर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ अग्रेजी माध्यम से जीवविज्ञान अथवा भौतिकी अथवा रसायन विज्ञान विषय के साथ उच्चतर माध्यमिक परीक्षा अथवा इसके समकक्ष उत्तीर्ण ।


Selection Process 

  • मेरिट आधार पर 


 Rules 

  •  आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक से ही मान्य होंगे, जो 12 जून 2026 शाम 05:30 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोंडागांव में जमा हो जाने चाहिए।
  •  विज्ञापन में 'सहायक शिक्षक' और 'सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला' के पदों पर संविदा भर्ती के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
  •  चयन के लिए कोई लिखित या मौखिक परीक्षा नहीं होगी; उम्मीदवारों का चयन 10वीं के अंकों का 40% और 12वीं के अंकों का 60% मिलाकर बनाई गई मेरिट सूची से होगा।
  •  आवेदक की शैक्षणिक योग्यता (कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई) अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  •  आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है और सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
  •  1 जनवरी 2026 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्षहोनी चाहिए, जिसमें छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट (अधिकतम 40 वर्ष) मिलेगी।
  •  शैक्षणिक योग्यता आवेदन दिनांक तक पूरी होनी चाहिए और सहायक शिक्षक के पद के लिए CG-TET या CTET (प्राथमिक स्तर) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  •  यह संविदा नियुक्ति शुरुआत में 1 वर्ष की अवधि के लिए होगी, जिसे कर्मचारी की कार्य क्षमता के आकलन के आधार पर आगे नवीनीकरण या बढ़ाया जा सकेगा।
  •  नियुक्ति मिलने के बाद कार्यभार ग्रहण करने के 07 दिनों के भीतर जिला शासकीय मेडिकल बोर्ड से फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
  •  आवेदित पद का नाम, संवर्ग (जैसे ई या टी कैडर) और स्वयं का नाम व पता लिखना अनिवार्य है, अधूरी जानकारी होने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।