Type Here to Get Search Results !

रायपुर में आई टी असिस्टेंट के पद पर भर्ती

Recruitment for the post of IT Assistant in Raipur, CG 

रायपुर में भर्ती निकली है। यह भर्ती संविदा पद पर निकाली गई है। यह भर्ती महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जारी की गई है Recruitment for the post of IT Assistant in Raipur, CG जिसमें 'मिशन शक्ति' योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र (DHEW) में भर्ती की जानी है। इसके तहत आई.टी. असिस्टेंट के पद पर भर्ती की जानी है। आई.टी. असिस्टेंट के 01 पद पर भर्ती की जाएगी, जिसमें अनारक्षित वर्ग के आवेदक आवेदन कर सकते हैं। मिशन शक्ति के दिशा-निर्देशों के अनुसार, रायपुर जिले में 08 स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु स्वीकृति प्राप्त है। आवेदक अपना आवेदन दिनांक 02-07-2026 से दिनांक 16-07-2026 तक कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों को दिनांक 16-07-2026 तक अपना आवेदन जमा करना होगा, अन्यथा उपरोक्त दिनांक के पश्चात् अभ्यर्थियों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आई.टी. असिस्टेंट के पद से संबंधित अन्य जानकारी, जैसे— पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान, जरूरी दस्तावेज और चयन प्रक्रिया नीचे दी गई है।

Recruitment for the post of IT Assistant in Raipur, CG
Recruitment for the post of IT Assistant in Raipur, CG


Post Name 

  • आई टी असिस्टेंट के पद पर भर्ती की जाएगी 


Number of Post 

  • आई टी असिस्टेंट के 01 पद पर भर्ती की जाएगी।
  • रायपुर जिले में 08 स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु स्वीकृति प्राप्त है।
  • अनारक्षित वर्ग के स्वीकृत पदों की संख्या 01 है, अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्वीकृत पदों की संख्या 01 अतः कुल 01 पद पर भर्ती की जाएगी ।


Salary 

  • चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 के अनुसार मानदेय प्रदान किया जाएगा।
  • संविदा (Contract) पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को ₹20,900 प्रति माह का मासिक मानदेय देय होगा।


Age

  • आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु दिनाँक 01-01-2026 को न्यूनतम 21 वर्ष से कम होनी चाहिए 
  •  अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • जो छत्तीसगढ़ के स्थानीय मूल निवासी होंगे उन्हें आयु सीमा में छूट राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।
  •  शासन के नियमों के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की छूटों को मिलाकर भी अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती।


Application Date 

  • ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 02 जुलाई 2026 से प्रारंभ कर दी गई है।
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
  • इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को 16 जुलाई 2026 तक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन संबंधित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
  • अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय का इंतजार न करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि विलंब से प्राप्त आवेदन स्वतः निरस्त माने जा सकते हैं।


Place

  • यह भर्ती रायपुर में भर्ती महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जारी की गई है भर्ती रायपुर में की जानी है 


Education Qualifications 

  • अभ्यर्थी के पास कम्प्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अथवा संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है।
  • डेटा प्रबंधन (Data Management) एवं अभिलेखों/दस्तावेजों का व्यवस्थित संधारण करने का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए।
  • ऑनलाइन पोर्टल, वेब-आधारित एप्लिकेशन तथा डिजिटल रिपोर्टिंग सिस्टम पर कार्य करने का अनुभव होना अनिवार्य है।
  • शासकीय या अर्द्धशासकीय संस्थानों में डिजिटल रिकॉर्ड संधारण, ऑनलाइन डेटा एंट्री, रिपोर्ट तैयार करने एवं दस्तावेज प्रबंधन का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
  • कम्प्यूटर संचालन, MS Office, इंटरनेट एवं ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म का अच्छा ज्ञान होना वांछनीय है।


Selection Process 

  •  उम्मीदवार की न्यूनतम जरूरी पढ़ाई में मिले प्रतिशत को 100 अंकों के वेटेज के आधार पर अधिकतम 60 अंकों में बदला जाएगा।
  •   आवश्यक न्यूनतम अनुभव के बाद, हर एक अतिरिक्त वर्ष के अनुभव के लिए 2 अंक दिए जाएंगे, जो अधिकतम 18 अंकों तक हो सकते हैं।
  •   छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी होने पर आवेदकों को सीधे 2 बोनस अंक का फायदा मिलेगा।
  •  उम्मीदवार की मुख्य मेरिट सूची (पढ़ाई, अनुभव और बोनस) को मिलाकर कुल 80 अंकों के आधार पर बनेगी।
  •  वॉक-इन इंटरव्यू या कौशल परीक्षा के लिए 20 अंक तय हैं, और यदि दोनों परीक्षाएं होती हैं तो दोनों के लिए 10-10 अंक रखे जाएंगे।
  •  यदि मेरिट लिस्ट में दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के अंक एक समान होते हैं, तो उम्र में बड़े आवेदक को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

  

Important Documents 

  • 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची एवं प्रमाण-पत्र।
  • कम्प्यूटर/आईटी या संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री एवं अंकसूची।
  • मान्य फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/पैन कार्ड आदि)।
  • जन्मतिथि प्रमाण हेतु 10वीं की अंकसूची या जन्म प्रमाण-पत्र।
  • छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।
  • जाति प्रमाण-पत्र (आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए)।
  • संबंधित क्षेत्र में कम से कम 03 वर्ष का अनुभव प्रमाण-पत्र।
  • शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्था में कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC)।
  • नवीन पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो।
  • स्वयं के हस्ताक्षर की प्रति।
  • आवेदन पत्र में मांगे गए अन्य सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेज।


 Rules 

  •  भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2026 के अनुसार निर्धारित की जाएगी।
  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • राज्य शासन के नियमों के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मूल निवासी एवं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 50 वर्ष तक की छूट का लाभ मिलेगा।
  • यदि उम्मीदवार वर्तमान में किसी सरकारी, अर्द्धसरकारी अथवा सार्वजनिक संस्थान में कार्यरत है, तो आवेदन के साथ अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) संलग्न करना आवश्यक रहेगा।
  • आयु का सत्यापन करने के लिए जन्म प्रमाण-पत्र, 8वीं/10वीं की अंकसूची या अन्य मान्य दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे।
  • अनुभव का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को पूर्णकालिक सेवा का अधिकृत अनुभव प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। अस्थायी, स्वैच्छिक या गैर-मान्यता प्राप्त अनुभव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • जिन पदों के लिए छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है, उन पदों पर केवल पात्र स्थानीय उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे।
  • खुले पदों पर अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन स्थानीय अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त 2 बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे।
  • वैधानिक आयु से पहले विवाह करने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी विभागीय नियमों के अनुसार अमान्य मानी जा सकती है।
  • प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन पत्र भरना होगा तथा उसे अलग-अलग लिफाफे में भेजना अनिवार्य रहेगा।
  • आवेदन पत्र में सभी जानकारी स्पष्ट एवं सही भरें तथा आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
  • आवेदन केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
  • सभी आवेदन 16 जुलाई 2026 को शाम 5:30 बजे तक संबंधित कार्यालय में पहुँच जाने चाहिए। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।