Type Here to Get Search Results !

कोरिया, बैकुण्ठपुर में निकली खेल शिक्षक के पद पर भर्ती

CG Korea Baikunthpur Sports Teacher Vacancy 2026

कोरिया, बैकुण्ठपुर में भर्ती निकली है। यह भर्ती कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी द्वारा जारी की गई है। यह संविदा भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में पीएमश्री योजना के अंतर्गत प्राथमिक शाला चित्ताझोर पोड़ी में भर्ती की जाएगी, जिसमें प्राथमिक शाला चित्ताझोर पोड़ी के लिए अंशकालीन योग / खेल शिक्षक (प्रशिक्षक) के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। CG Korea Baikunthpur Sports Teacher Vacancy 2026 कुल पदों की संख्या एक है, जिसमें अनारक्षित वर्ग के पदों की संख्या एक है। यह भर्ती संविदा भर्ती है, जिसके लिए आपको खेल शिक्षक (प्रशिक्षक) के रूप में मासिक वेतन के रूप में 10,000 रुपये प्रदान किया जाएगा।आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 28-07-2026 तक शाम 5:00 बजे तक कर सकते हैं। 28-07-2026 के पश्चात अभ्यर्थियों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया (छ.ग.), पिन कोड - 497335 के पते पर किया जाना है। आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता , चयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज नीचे दिए गए हैं।

CG Korea Baikunthpur Sports Teacher Vacancy 2026
CG Korea Baikunthpur Sports Teacher Vacancy 2026 

Post Name 

  • पीएमश्री प्रा.शा. चित्ताझोर पोड़ी स्कूल में योग/ खेल शिक्षक/प्रशिक्षक के रूप में भर्ती की जाएगी ।


Number of Post 

  • इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत योग / खेल शिक्षक / प्रशिक्षक के कुल 01 पद पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।

आरक्षण स्थित

  •  कुल स्वीकृत पद संख्या केवल 01 होने के कारण इस भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर लागू नहीं होता है।

​वर्ग 

  • आरक्षण रोस्टर लागू न होने की वजह से इस पद को अनारक्षित (General) श्रेणी में रखा गया है।

​आवेदन की पात्रता 

  • अनारक्षित वर्ग का पद होने के कारण किसी भी वर्ग (सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति) के योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस पद के लिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।


Salary 

  • इस पद के लिए जिस अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा उसे विद्यालय में अपनी सेवाएँ देने हेतु 'योग या खेल शिक्षक (प्रशिक्षक)' के रूप में प्रतिमाह 10,000 रुपये का एकमुश्त निश्चित वेतन (मानदेय) प्रदान किया जाएगा।
  • ​इस मानदेय के अतिरिक्त शासन या विभाग की ओर से अभ्यर्थी को और किसी भी अन्य प्रकार के भत्ते नहीं दिया जाएगा ।
  • यात्रा व्यय या वित्तीय लाभ की पात्रता बिल्कुल नहीं प्रदान की जाएगी ।
  • ​यह राशि पूरे संविदा कार्यकाल के दौरान प्रति माह निश्चित रहेगी 
  • अभ्यार्थीयों को दी जाने वाली राशि मे किसी प्रकार की कोई अन्य कटौती या वृद्धि लागू नहीं होगी।


Age

  • अभ्यार्थीयों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए ।
  • अभ्यार्थीयों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए ।
  • शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी।


Application Date 

  • आवेदन करने की प्रक्रिया की 14-07-2026 से शुरू हो चुकी है।
  • इच्छुक उम्मीदवार अब अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र जमा करने के लिए 14-07-2026 से लेकर 28-07-2026 तक का समय प्रदान किया गया है।
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28-07-2026 शाम 05:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
  • अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पूर्व ही अपना आवेदन स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक या स्वयं उपस्थित होकर जमा कर दें।


Place

  • आवेदन पत्र भेजने हेतु निर्धारित पता 'कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, बैकुन्ठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़), पिन कोड - 497335' है।


Education Qualifications 

  • अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से शारीरिक शिक्षा में स्नातक डिग्री (बी.पी.एड.) या योग शिक्षा से संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • जिन अभ्यर्थी ने शारीरिक शिक्षा अथवा योग शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व कार्य किया है उन्हें अनुभव के आधार पर चयन प्रक्रिया में विशेष प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
  •  इस भर्ती प्रक्रिया में केवल छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी अभ्यर्थी ही भाग लेने के लिए पूर्णतः पात्र माने जाएँगे।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  •  आवेदन पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र का वैध (जीवित) पंजीयन प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।


Selection Process 

  • चयन प्रक्रिया मेरिट आधार पर निर्धारित की जाएगीं 
  • अभ्यर्थी की निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, जैसे कि शारीरिक शिक्षा में स्नातक (बी.पी.एड.) या योग शिक्षा से संबंधित क्षेत्र में स्नातक के प्राप्त अंकों का 80 प्रतिशत अंक मेरिट हेतु जोड़ा जाएगा।
  •  संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्रति एक वर्ष के अनुभव के लिए 03 अंक दिए जाएँगे, जिसमें अधिकतम 15 अंक तक प्राप्त किए जा सकते हैं।
  •  राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त शारीरिक खेल अथवा योग प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र होने पर अभ्यर्थियों को अधिकतम 5 अंक का अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाएगा।
  •  आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि समाप्त होने के पश्चात्, प्राप्त आवेदनों में से शैक्षणिक योग्यता (80%), कार्य अनुभव (15 अंक) और खेल प्रमाण पत्रों (5 अंक) के अंकों को मिलाकर पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  •  तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर प्रत्येक पीएमश्री विद्यालय के विज्ञापित पद के लिए शीर्ष के अधिकतम 3 अभ्यर्थियों को ही दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
  •  दस्तावेज सत्यापन के दौरान सभी प्रमाण पत्रों एवं अभिलेखों के सही पाए जाने पर मेरिट में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी का चयन संबंधित पीएमश्री स्कूल के लिए किया जाएगा।
  •  चयनित योग/खेल शिक्षक (प्रशिक्षक) की सेवाएँ पीएमश्री स्कूलों में पूर्णतः अस्थाई रूप से निर्धारित समय-सीमा यानी 31 मार्च 2027 तक के लिए ली जाएँगी।


 Rules 

  •  विद्यार्थियों में योग और खेलों के प्रति जागरूकता लाना होगा ।
  •  बच्चों को नियमित प्रशिक्षण प्रदान करना होगा ।
  •  विद्यालय के प्राचार्य अथवा प्रधान पाठक द्वारा निर्धारित टाइम-टेबल के अनुसार बच्चों को प्रशिक्षण देना।
  •  प्रतिदिन के कार्यों व योजनाओं का विवरण दैनिक डायरी में दर्ज करना और संस्था प्रमुख (प्राचार्य) से नियमित प्रतिहस्ताक्षरित (सत्यापित) करवाना।
  •  विद्यालय प्रमुख द्वारा दिए गए समय-समय के निर्देशों का पालन करना और सौंपे गए दायित्वों को पूरा करना।
  •   समग्र शिक्षा के ऑनलाइन पोर्टल में योग एवं अन्य प्रशिक्षण गतिविधियों की प्रविष्टि करना।
  •  प्रत्येक माह प्रशिक्षण के बाद संबंधित फोटो, समाचार पत्रों की कतरन (Clippings) आदि का दस्तावेज तैयार कर सुरक्षित रखना।


विभागीय पीडीएफ डाउनलोड करें Download PDF File 👈👈👈